इस्लामी ज्ञान, नाते पाक और तकरीर में बच्चों ने मारी बाज़ी – मदरसा अहमद रज़ा में रोशन हुई महफ़िल
पटना सिटी, जामा मस्जिद बाग़ कालू खां, पटना सिटी के तत्वावधान में संचालित मदरसा अहमद रज़ा बाग़ कालू खां में वार्षिक इस्लामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खतीब व इमाम हाफ़िज़ क़ारी दानिश रज़ा एमादी ने किया, जो इस मदरसे की निगरानी भी वर्षों से कर रहे हैं।
मदरसे में बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक स्कूली शिक्षा भी निःशुल्क दी जाती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बच्चों और बच्चियों के बीच इस्लामिक प्रश्नोत्तरी, नाते पाक और तकरीर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत हाफ़िज़ क़ारी दानिश रज़ा एमादी द्वारा तिलावत-ए-कलाम पाक से हुई।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में:
-
प्रथम स्थान: सईद अहमद, अब्दुल अज़ीज़, गुलाम गौस, मो. अल्तमस, साद, आफिया, सबा, माफिया, सफा रहमत व फिरदौस
-
द्वितीय स्थान: फरहान, अफरोज, शाकीब, अब्दुल हमद, रिज़वान, एहतेशाम, आऐसा, हसनेन, अफरीन, आऐसा, जितना, सारा
-
तृतीय स्थान: अलहम खां, शाद, शहनवाज, एहराज मजीद, नबील अहमद, शाफया, फातिमा, मेहर, आएत, आलया व अजीजा
नाते पाक मुकाबले में:
-
प्रथम स्थान: शहनवाज जफर, आऐसा नाज़
-
द्वितीय स्थान: साद अहमद, मआसराह
-
तृतीय स्थान: मोहसिन बाबू, मदीहा कौसर
तकरीर मुकाबले में:
-
प्रथम स्थान: एस. एहराज मजीद, सफा रहमत
-
द्वितीय स्थान: आऐसा हसन, अलहम खां
-
तृतीय स्थान: गुलाम गौस आज़म, आफिया सबा
विजेताओं को धार्मिक पुस्तकें, पठन-पाठन सामग्री, मेडल व खानपान सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों में मुफ्ती सलाह उद्दीन रिज़वी, मुफ्ती आस्कर, मुफ्ती गुलाम अख्तर, मुफ्ती फारूक, मौलाना कमर शम्शी, मौलाना सलीम फानी, मौलाना जिबरील, मौलाना शहनवाज, डॉ. इकबाल अहमद समेत कई बुद्धिजीवी व गणमान्यजन मौजूद रहे।
हाफ़िज़ क़ारी दानिश रज़ा एमादी ने इस अवसर पर हज़रत मोहम्मद (स.अ.व.) की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अगर हम उनके बताए रास्ते पर चलें, तो दीन और दुनिया दोनों संवर सकते हैं।”
कार्यक्रम का समापन सलातो-सलाम व दुआ के साथ किया गया।





No comments