प्रदेश के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता : रूप नारायण मेहता
पटना सिटी। निजी कार्यों से वियतनाम यात्रा से लौटने के बाद पटना महानगर भाजपा अध्यक्ष रूप नारायण मेहता से भाजपा के सक्रिय सदस्य एवं स्वरांजलि के संयोजक अनिल रश्मि ने शिष्टाचार भेंट की। इस भेंटवार्ता में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ प्रदेश के विकास को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
इस अवसर पर श्री मेहता ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से निभाऊंगा। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी पार्टी और सरकार सभी वर्गों एवं संप्रदायों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। भेदभाव की नीति हमारी विचारधारा में नहीं है। प्रदेश के हर नागरिक को साथ लेकर चलना ही हमारा लक्ष्य है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान संयोजक अनिल रश्मि ने श्री मेहता को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजी मेहता, अशोक मेहता, पिंटू समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह का सफल संचालन एवं आयोजन स्वरांजलि के मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार पाल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्री मेहता के नेतृत्व में संगठन के और मजबूत होने की कामना की।



No comments